फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLTA टूर्नामेंटः फाइनल में पहुंचे प्रिंसी, हरलीन, शशिकांत व नरेश

Thu, 12 May 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएलटीए टेनिस टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिंसी, हरलीन कौर, शशिकांत राजपूत और नरेश सीएलटीए आएटा टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए में किया जा रहा है। वीरवार को सिंगल्स के लिए सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में प्रिंसी ने साहिसा खन्ना को सीधे सेटों में 7-5, 6-0 से हराया।
विज्ञापन


वहीं हरलीन कौर ने लगन को 6-3, 6-3 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। लड़कों के अंडर-16 वर्ग में शशिकांत राजपूत ने उदयवीर सिंह को 6-2, 6-2 से और नरेश ने युवराज सिंह कूका को 6-0, 6-2 से हराकर फाइनल में पहुंचे। वहीं लड़कों के अंडर-16 डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबलों में नरेश और भूपिंदर ने अजय सिंह और प्रवीण कुमार की जोड़ी को 6-2, 6-1 से हराया।

दूसरे मैच में श्रुत मोहन और दिव्यांश की जोड़ी ने उदित कंबोज और युवराज की जोड़ी को 4-6,7-5, 11-9 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें