सेक्टर-34 स्थित चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के हाल में सिटी के युवाओं और बड़ों के लिए ‘क्लाउनिंग’ वर्कशाप का आयोजन सुबह साढे़ नौ बजे से डेढ़ बजे तक होगा। वर्कशाप में पर्पल मैंगो ग्रुप की सुमेधा शर्मा और निवेदिता भाग लेंगी। फेस्टिवल में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
वहीं, बुधवार से ही छठे चंडीगढ़ आर्ट एंड थियेटर फेस्टिवल की भी शुरुआत हो रही है। फेस्टिवल का आगाज शाम सात बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में सेफायर किएशंस डांस कंपनी (इंडिया) और यूएसए की डांस कंपनी रोबर्ट मोसेस की ओर से डांस एवं म्यूजिक शो से होगा।
200 रुपये होगी फीस
इस वर्कशाप में इंसान को अपने अंदर के छिपे जोकर को तलाशने का रोचक अनुभव होगा। वर्कशाप में फन, मस्ती और थियेटर होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी के लिए 200 रुपये प्रति होगी। इसमें हिस्सा लेने वाले कलाकार 14 सितंबर को टैगोर थियेटर में शाम छह बजे प्रस्तुति देंगे। वहीं 11 सितंबर को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता होगी।