फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज हवाओं के साथ बादल छाने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 16.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर, मौसम ने बदली करवट

ड्राई वेदर की वजह से तापमान में अंतर, नवंबर मध्य से तेज ठंड शुरू होने के आसार


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर का मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिन और रात के तापमान में दोगुने से भी ज्यादा का अंतर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ऐसा ही माहौल रहेगा। चंडीगढ़ मौसम निदेशालय के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि मौजूदा समय में ड्राई वेदर चल रहा है। इस वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही है। हालांकि आने वाले एक से दो दिन में मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादल भी छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। इस बीच सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है जबकि दिन में धूप के चलते अभी भी गर्मी का एहसास बना हुआ है।


सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से लगभग 1 डिग्री अधिक रहा। इस तरह शहर में दिन और रात के तापमान में 16.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखने को मिला। धीरे- धीरे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आएगी। विभाग विभाग का कहना है कि करीब 15 नवंबर से ठंड पड़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही
मौजूदा समय में शाम के बाद ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी महसूस होने लगी है। बाइक और स्कूटी सवार अब जैकेट और हल्के गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। विभाग का अनुमान है कि नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी जो आने वाले दिनों में और तेजी से महसूस होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें