फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather Update: दिन भर छाए रहे बादल, बरसात न होने से उमस ने किया परेशान

Sat, 23 Jul 2022 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस वर्ष जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक जुलाई से 22 जुलाई शाम 5:30 बजे तक कुल 445.5 एमएम बारिश हुई है। अभी आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दिन में उमस ने लोगों को गर्मी से काफी परेशान किया। इसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, समुद्र तल पर मानसून अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे दक्षिण की ओर शिफ्ट होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है और मध्य क्षोभ मंडल स्तर तक फैला है। विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों तक शहर में ऐसे ही बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

बता दें कि इस वर्ष जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक जुलाई से 22 जुलाई शाम 5:30 बजे तक कुल 445.5 एमएम बारिश हुई है। अभी आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। इससे पहले 2019 में जुलाई माह में 319.4 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग के पास 2011 से आंकड़े मौजूद हैं। इसके अनुसार 12 वर्षों का रिकॉर्ड टूट चुका है। हालांकि माना जा रहा है कि इससे पहले भी कभी शायद ही इतनी बारिश हुई होगी।

आज ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें