फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिनभर छाए रहे बादल, सुबह कुछ देर हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे के करीब शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई लेकिन कुछ ही देर में बारिश थम गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी शहर के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से एक बार फिर शहर में बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है। शहर में पिछले कुछ दिनों से तापमान 32 से 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। तापमान में ये गिरावट पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से आई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि एक जून से लेकर शनिवार शाम 5:30 बजे तक कुल 903 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 88 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें