फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिन बरसे गए बादल, आज यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मंगलवार को एक बार फिर पूरा दिन बिना बारिश के गुजर गया। हालांकि बीच में कई बार मौसम बदला लेकिन बादल बिन बरसे चले गए। मौसम विभाग का कहना है कि यहां अभी मानसून कमजोर पड़ रहा है। इस कारण बादल आने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। शहर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद लोग बारिश का अनुमान लगा रहे थे लेकिन उनको निराशा हाथ लगी है।

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल का कहना है कि कई बार मानसून के बादल बहुत ज्यादा विकसित नहीं हो पाते हैं। इस कारण बारिश नहीं हो रही है। बादलों के कमजोर पड़ने की वजह से ही कई बार महज कुछ किलोमीटर के अंदर कहीं बारिश रहती है तो कुछ जगह पर सूखा रहता है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में मौजूदा समय जो बादल आ रहे है वह ज्यादा विकसित नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन रहेगा यलो अलर्ट


सिटी ब्यूटीफुल में बुधवार और वीरवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर इन दो दिनों में बारिश नहीं होती है तो अगले चार दिन बारिश का अनुमान न के बराबर है। 1 जून से अब तक शहर में 320.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। आने वाले पांच दिन तक शहर का अधिकतम तापमान 32 से 35 और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें