फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन चला सकेंगे अपनी हेल्पलाइन सेवा

Thu, 19 Dec 2013 01:18 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्ट ब्राडबैंड की सहायता से अब पंजाब के लघु उद्यमी चौबीस घंटे हेल्पलाइन नंबर चला सकेंगे। वह भी सिर्फ एक हजार रुपये महीना देकर।
विज्ञापन


पंजाब के एसएमई को उनकी जरूरतों के अनुसार तैयार सेवाएं प्रदान करने में अपनी प्रमुखता को आगे बढ़ाते हुए कनेक्ट ब्रॉडबैंड ने क्लाउड टेलीफोनी सर्विसेज शुरू की हैं।

यह खासतौर से कारोबारी और तकनीकी पहलू को देखते हुए लांच की गईं हैं। इस क्लाउड टेलीफोनी में स्काईड्राइव, ड्रॉपबॉक्स, गूगल्स जीड्राइव, पिकास और इंस्टाग्राम क्लाउड में डाटा स्टोरेज के लिए प्लेटफार्म हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लाउड टेलीफोनी, अभी एक नई सर्विस ही है और कनेक्ट ऐसी पहली टेलीकॉम कंपनी है जिसने क्लाउड में टेलीफोनी सर्विसेज का एक संपूर्ण समाधान प्रदान किया है।

आसानी से आएंगी इनकमिंग काल्स
इनकमिंग काल और लीड्स मैनेजमेंट के लिए एक वचुअल प्लेटफार्म एसएमई काफी प्रतियोगी बाजारों में काम करते हैं और उन्हें लक्षित ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इनोवेटिव मार्केटिंग तकनीकों के साथ प्रतियोगिता और भी मुश्किल हो गई।

आसान और कम लागत में इनकमिंग काल ट्रैकिंग
क्लाउड टेलीफोनी उन एसएमई के लिए बड़ी भूमिका में आ रही है जो कि अपनी कुल बिक्री को बढ़ाते हुए कारोबार की दर बढ़ाना चाहते हैं।

शब्दों में क्लाउड टेलीफोनी कॉलर को मिस्ड काल सर्विसेज, बैक कॉलर या वचुअल कॉलर सुविधा प्रदान करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें