फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शोरूम से 20 लाख के कीमती कपड़े चोरी, नौकर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित यूएस पोलो के शोरूम से लाखों रुपये के कीमती कपड़े चोरी होने का मामला सामने आया है। यूएस पोलो के मैनेजर ने रविवार को जैकेट चोरी करते हुए दुकान में काम करने वाले एक नौकर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान विकासनगर निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने चोरी के कपड़े कब-कब चोरी किए और किसे बेचे।
शोरूम के मैनेजर तनिश सूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 13 दिसंबर को शोरूम में ऑडिट किया था। ऑडिट के दौरान पता चला कि शोरूम से 20 लाख के कीमती कोड गायब हैं। इसके बाद दुकान में काम करने वाले लोगों पर नजर रखी गई। इस दौरान रविवार को अमनदीप को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी पैंट के अंदर जैकेट को बांधकर छिपाकर ले जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार और नीलम चौकी प्रभारी सतीश कुमार पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अभी तक तीन से चार कीमती कपड़े चोरी करने की बात कबूली है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने शोरूम से कब और कितने कपड़े चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें