फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में स्वच्छोत्सव 2025 के तहत स्वच्छता गतिविधितां संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में स्वच्छोत्सव 2025 का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चलाए गए स्वच्छता और जागरूकता संबंधी विशेष पखवाड़े का हिस्सा रहा। इस अभियान में पीजीआई के फैकल्टी, स्टाफ, विद्यार्थियों, स्वच्छता कर्मियों और समुदाय ने भाग लिया। इस अवसर पर व्हाट्सएप स्वच्छता हेल्पलाइन भी शुरू की गई, ताकि स्वच्छता प्रयास लगातार जारी रह सकें।
विज्ञापन

पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ स्वास्थ्य देखभाल का वातावरण तैयार करना रहा। इसके तहत रिसर्च भवनों, हॉस्टलों, ओपीडी और आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। आईईसी डिस्प्ले, पीपीई किट वितरण और हाथों की स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण पर प्रशिक्षण दिया गया। 600 से अधिक स्वच्छता कर्मियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी दिया गया। प्रो. विवेक लाल, ने कहा स्वच्छता कोई आयोजन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें