फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफरनामाः हरियाणा निगम चुनाव में भाजपा की बम-बम, क्लीन स्वीप

Wed, 19 Dec 2018 03:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने दम दिखाया हो लेकिन हरियाणा में पांच नगर निगम के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने एकतरफा बाजी मारी है। हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर और पानीपत नगर निगम के लिए हुए चुनाव नतीजों में भाजपा शुरुआत से ही आगे रही। कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन तो निर्दलीय प्रत्याशियों का रहा। गणना के दौरान कोई उतार-चढ़ाव नहीं रहा, क्योंकि बीजेपी के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए रहे। हम दिखाते हैं चित्रों की जुबानी गणना की एक तस्वीर...

विज्ञापन

Trending Videos

बीजेपी के उम्मीदवार एकतरफा मुकाबले में शुरुआत से आगे रहे

सवेरे गणना शुरू होते ही बीजेपी के उम्मीदवार अधिकांश वार्डों में आगे चल रहे थे। गणना के दरम्यन कहीं भी ऐसा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला जिससे लगे कि किसी सीट पर कांटे की टक्कर है। 

दोपहर तक हो गई थीं स्थितियां साफ

दोपहर होते-होते स्थितियां साफ होने लगी थीं और पांचों निगमों में बीजेपी समर्थक और उम्मीदवार विजय उत्सव मनाने के लिए तत्पर होने लगे। इस दौरान कांग्रेसी खेमे में पसरी मायूसी सहज ही देखी जा सकती थी।
 
विज्ञापन

कांग्रेस कभी भी दौड़ में नहीं दिखी

हरियाणा निगम चुनाव की गिनती में कांग्रेस कहीं भी दौड़ में दिखलाई नहीं पड़ी। बल्कि कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन निर्दलीय उम्मीदवारों ने किया। कई जगह तो पार्टी बदलकर बीजेपी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों ने रिकॉर्ड जीत तक हासिल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें