फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसाल, 11वीं की छात्रा ने लिख डाली किताब

Fri, 15 Nov 2013 02:31 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 में चंडीगढ़ बुक फेयर युवाओं को प्रतिभा दिखाने का बेहरीन मंच दे रहा है। सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट में 11वीं की छात्रा गुनताज अरोड़ा की पहली किताब मीरेकल का विमोचन किया गया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की चेयरपर्सन मंजू जैदका ने किताब का विमोचन किया। गुनताज ने बताया कि यह उनकी पहली किताब है जिसमें युवाओं को क्रिएटिव राइटिंग के बारे में जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक उनकी छह ऑनलाइन लघु कहानियां आ चुकी हैं, लेकिन किताब के रूप में यह उनकी पहली रचना है। यूके में दो बार इन्हें सम्मान मिल चुका है। उन्होंने कहा कि आज के लेखकों में उन्हें विक्रम सेठ की लेखनी काफी प्रभावित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें