फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पटियाला में 10वीं की छात्रा महिफूजा बनी एक दिन की डिप्टी कमिश्नर, कई विभागों की मीटिंग भी ली

Tue, 27 Dec 2022 05:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

महिफूजा के भावुक पिता मक्खन खान ने कहा कि आज का दिन उनके परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली है, जब उनकी बेटी ने जिले के सबसे बड़े ओहदे की कुर्सी पर बैठने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
एक दिन की डीसी बनी महिफूजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में 10वीं क्लास की छात्रा महिफूजा का 'आईएएस अधिकारी' बनने के सपने को मंगलवार को उस समय पंख लगे जब डीसी साक्षी साहनी ने छात्रा को अपनी कुर्सी पर बिठाया और एक दिन की डीसी (डिप्टी कमिश्नर) बनाया। महिफूजा मॉडल टाउन स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल की छात्रा हैं।  

विज्ञापन


हाल ही में महिफूजा के स्कूल में मेगा पेरेंट टीचर मीटिंग हुई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। तब महिफूजा ने सीएम के सामने बड़ा होकर आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा जताई थी। अब जिला प्रशासन ने मंगलवार को छात्रा को एक दिन का डीसी बनाया। पटियाला की डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देश के मुताबिक विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं के प्रति प्रेरित करना है। इसी मकसद से एक नया प्रयास शुरू किया है। इसके तहत अब हर महीने जिले के स्कूलों के चुनिंदा विद्यार्थियों को उनकी इच्छा के मुताबिक क्षेत्र के अधिकारियों के साथ एक दिन बिताने के लिए आईएस-पायर लीडरशिप प्रोग्राम शुरू किया है ताकि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। इस श्रृंखला में मंगलवार को छात्रा महिफूजा डीसी व एसएसपी दफ्तर पहुंची और दोनों ओहदों की कार्यप्रणाली को समझा।

छात्रा ने डीसी की कुर्सी पर बैठने के बाद विभिन्न विभागों की बैठकों में हिस्सा लिया। खासतौर से पराली प्रबंधन की बैठक में महिफूजा ने सुझाव भी दिया। इसके साथ ही माल विभाग के रिकॉर्ड रूम का दौरा करके पुराने रिकॉर्ड की संभाल को भी देखा। इस दौरान छात्रा ने अपने गांव इंद्रपुरा का पुराना रिकॉर्ड भी देखा। सरकार व जिला प्रशासन की पहल की छात्रा महिफूजा ने सराहना की और कहा कि इससे अपना सपना पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी। 
विज्ञापन


इसके बाद एसएसपी दफ्तर में पहुंची महिफूजा को एसएसपी वरुण शर्मा ने अपनी कुर्सी पर बिठाया व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने छात्रा को 11 हजार रुपये की राशि का चेक भेंट किया। इस मौके पर महिफूजा के भावुक पिता मक्खन खान ने कहा कि आज का दिन उनके परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली है, जब उनकी बेटी ने जिले के सबसे बड़े ओहदे की कुर्सी पर बैठने का गौरव हासिल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें