फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी पर्व की तारीखों पर एसजीपीसी-पीएसजीपीसी के बीच फिर विवाद, और मतभेद होने की संभावना

Wed, 22 May 2019 11:26 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
श्री गुरु अर्जन देव जी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व की तारीखों को लेकर एक बार फिर पीएसजीपीसी और एसजीपीसी के बीच वैचारिक मतभेद पैदा होने की संभावना बढ़ गई है। पीएसजीपीसी 2003 में जारी मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार 16 जून को श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाती आ रही है।
विज्ञापन


एसजीपीसी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा छठी बार संशोधित किए गए नानकशाही कैलेंडर के अनुसार आठ जून को शहीदी पर्व मना रही है। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) द्वारा मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस का आयोजन करने से इस बार फिर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान से पाकिस्तान जाने वाला जत्था नहीं जाएगा।

दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास ने पिछले कुछ वर्षों से श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा प्रमाणित नानक शाही कैलेंडर के अनुसार शहीदी पर्व के लिए वीजा जारी नहीं किए हैं। जिस कारण एसजीपीसी पाकिस्तान जत्था भेजने से इंकार करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीपीसी ने नानक शाही कैलेंडर के अनुसार श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के लिए पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे के लिए पांच जून से लेकर 14 जून का कार्यक्रम तैयार किया है। इसके आधार पर एसजीपीसी ने वीजा के लिए श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पाकिस्तान दूतावास को भेजे हैं। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने बताया कि यदि एसजीपीसी के कार्यक्रम के अनुसार वीजा मिला तो ही पाकिस्तान जत्था जाएगा। पीएसजीपीसी के सदस्य बिशन सिंह के अनुसार श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार 16 जून को मनाया जाएगा।

यदि एसजीपीसी मूल नानक शाही कैलेंडर के अनुसार जत्था पाकिस्तान नहीं भेजती तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। पीएसजीपीसी श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर मूल नानकशाही कैलेंडर और संशोधित नानकशाही कैलेंडर की तारीखों के कारण पैदा हुए विवाद पर चर्चा भी करेंगे। डॉ. रूप सिंह ने सभी सिख संगठनों को श्री अकाल तख्त द्वारा संशोधित नानकशाही कैलेंडर के अनुसार शहीदी पर्व आयोजन करने की अपील की है।

तीन वर्ष पहले दिल्ली कमेटी ने विवाद सुलझाने की थी कोशिश
श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर मूल नानकशाही कैलेंडर और संशोधित नानकशाही कैलेंडर की तिथि को लेकर जो विवाद है, उसे लेकर 2016 को दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक जत्था पाकिस्तान कमेटी से भी मिला था। इसके बावजूद यह विवाद अनसुलझा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें