फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ मेयर राजेश कालिया ने कांग्रेसी पार्षदों से पूछा- जब टूर पर जाना नहीं था, सहमति क्यों दी

Thu, 12 Dec 2019 11:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेयर राजेश कालिया
विज्ञापन
केरल और कोलकाता टूर के लिए भाजपा और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने आ गए हैं। मेयर राजेश कालिया ने कांग्रेस पार्षदों के साथ बैठक की और उनसे टूर पर न जाने का कारण पूछा। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि शहर के हालात को देखते हुए टूर पर जाना ठीक नहीं है। इस पर मेयर ने कहा कि जब टूर पर नहीं जाना था तो टूर तय करने से पहले क्यों सहमति दी।
विज्ञापन


पार्षदों को 21 से 26 दिसंबर तक केरल और कोलकाता टूर पर जाना है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षदों में सहमति नहीं बन पा रही। मेयर ने कहा कि टूर पर जाने से पहले पूरे कार्यक्रम के बारे में सभी पार्षदों से बैठकर चर्चा की गई थी। उस समय सभी ने इस टूर को बेहतर बताया था। इसमें तय हुआ कि दो ग्रुप बनेंगे। एक ग्रुप केरल जाएगा जबकि दूसरा कोलकाता।

उसके बाद कांग्रेस अचानक राजनीति करने लगी और सुर्खियों में आने के लिए टूर पर जाने से मना कर दिया। मेयर ने कहा कि टूर तो हर हाल में जाएगा। हमारा काम था विपक्ष से सहमति लेना, जो पहले ही ले चुके हैं। अब जो नहीं जाना चाहता हो वो न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि शहर में सड़कों का बुरा हाल है, लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान हैं और हम स्टडी टूर पर चले जाएं। लौटने के बाद जब वार्ड के लोग हमसे जवाब मांगेंगे तो क्या कहेंगे। इस टूर के फंड को विकास कार्यों में लगाया जाए तो शायद दूसरे शहरों की स्टडी करने की जरूरत नहीं होगी। बैठक के बाद कांग्रेस पार्षदों ने टूर पर जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान कांग्रेस पार्षद रविंदर कौर गुजराल, शीला देवी, गुरुबख्श रावत मौजूद रहीं।

हम टूर के विरोध में नहीं, लेकिन अभी हालात ठीक नहीं
कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ बैठक में नहीं पहुंचे, लेकिन उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा कि मेयर के प्रति कांग्रेस आभार व्यक्त करती है कि उन्होंने बैठक बुलाकर विपक्ष से जानकारी ली। फिलहाल शहर के हालात ठीक नहीं हैं। कैंथ ने सुझाव देते हुए कहा कि टूर की जगह स्मार्ट सिटी के मापदंडों को पूरा करें। क्योंकि इससे हर बार रैंकिंग पर असर पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें