फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान दो नेताओं को पीटा, 16 लोगों पर मामला दर्ज

Mon, 06 Feb 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
FIGHT - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मानसा के गांव नंगल कला में चुनाव के दौरान दूसरी पार्टी वर्करों को पैसे व नशा बांटने का विरोध करने वाले आप नेता की पिटाई का मामला सामने आया है। इस तरह गांव फत्ता मालोका में 3 फरवरी की रात को हुई झड़प के दौरान एक अकाली वर्कर की पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


चुनाव के दौरान पैसे व नशा बांटने की शिकायत करने पर कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी के वर्कर को पीट दिया। इसे लेकर थाना कोटधरमू की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। 

अजैब सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले में कुछ लोग वोट खरीदने व लोगों को लालच देने के लिए पैसे व नशे की बांट कर रहे हैं। मौके पर जा के देखा तो शिकायत में बताए गए व्यक्ति वहां खड़े पाए गए। इस दौरान अजैब सिंह को कुछ लोगों ने घेर लिया और कहा कि इसको आम आदमी पार्टी की मदद करने के लिए बुरा भला कहा। 
विज्ञापन

अजैब सिंह व अन्य को घेर कर उन्होंने उसकी पिटाई की, जिसमें उसके चोटें लगी। थाना कोटधरमू पुलिस ने जांच के बाद आम आदमी पार्टी के नेता अजैब सिंह वासी नंगल कला की शिकायत पर मलकीत सिंह, काला सिंह व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें