फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूरो व मोटोर न्यूरोन को स्पाइरल थैरेपी से ठीक करने का दावा

Wed, 04 May 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-45 में स्पाइरल क्लीनिक चलाने वाले डॉ. सतीश ने स्पाइरल थैरेपी नामक चिकित्सा पद्धति से न्यूरो व मोटोर न्यूरोन डिसीज का इलाज सफलतापूर्वक करने का दावा किया। सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने दावा किया कि 2003 से वे इस पद्धति से मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जिससे सैकड़ों लोगों को फायदा मिला है। उनके मुताबिक उन्होंने शरीर के अंदर स्पाइरल सिस्टम को ढूंढा और उसके जरिए बीमारियों का इलाज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. सतीश ने बताया कि इस थैरेपी में न तो दवा दी जाती है और न ही शरीर के किसी भाग की सिकाई व मालिस की जाती है। वह मरीज के पैर के नीचे का हिस्सा छूकर मरीज को बीमारियों से निजात दिलाते हैं। उन्होंने दावा किया कि बच्चों में होने वाले मोटोर न्यूरोन डिसीज का इलाज भी स्पाइरल थैरेपी से संभव है। प्रेसवार्ता में उन्होंने दावा किया कि वे अपनी खास विधि से देश के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पत्नी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी समेत कई अन्य लोगों का इलाज कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक मरीज के इलाज में कम से कम 40 मिनट लगते हैं। इसलिए वे दिन में सिर्फ आठ ही मरीज देखते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें