फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएल चैंप्स, पंचकूला और कुरुक्षेत्र टीम ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीएल चैंप्स पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने 48वें अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह संयुक्त लड़के/लड़कियों के अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने लीग मैच जीते। 48वां अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ ट्राइसिटी के तीन क्रिकेट मैदानों पर खेला जा रहा है। पहले लीग मुकाबले में कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर को 78 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट संघ की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज क्रिकेट अकादमी, जीरकपुर की टीम 25.4 ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रक्षित शर्मा ने सर्वाधिक 67 रन, यश कश्यप ने 33 रन, शिवैन भाटिया ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी की ओर से कुरुक्षेत्र के गेंदबाज वैभव दीक्षित, एकार्थ सिरोही, सुप्रीत यादव और ग्राक सभी ने 2-2 विकेट चटकाए। कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट संघ के अश्विन लोहान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन



दिन के दूसरे लीग मैच में सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकूला ने एसडब्ल्यूएस, पंचकूला को 30 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकूला ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडब्ल्यूएस, पंचकूला ने 29.4 ओवर में 203 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गेंदबाजी करने वाली टीम सीएल चैंप्स के गेंदबाज आर्यन चोकर ने 4 विकेट लिए, अर्नव शर्मा ने 2 विकेट जबकि इशांत रावत ने 1 विकेट चटकाया। सीएल चैंप्स, पंचकूला के आर्यन चोकर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें