चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच ने एक सिविल इंजीनियर को कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-27 निवासी विवेक राणा उर्फ सन्नी (28) के रूप में हुई है। सेक्टर-26 थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-27 सी व डी टर्न के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने विवेक राणा को रोका। तलाशी में उसके पास से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद हुए। इससे पहले क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि आरोपी विवेक ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड की है। इसके आधार पर जांच करने के बाद नाके पर आरोपी को पकड़ लिया गया है।