फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: निकाय मंत्री बोले- आप सांसद ने पंचायती जमीन पर कब्जा किया है तो एक्शन जरूर होगा

Wed, 03 Aug 2022 11:15 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला प्रवास के दौरान निकाय मंत्री से जब राघव चड्ढा के सलाहकार कमेटी के चेयरमैन बनने पर कमेंट जानना चाहा तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि वह न तो राघव चड्ढा के चेयरमैन बनने के हक में हैं और न ही उनके विरोध में हैं।
विज्ञापन
बैठक करते निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर व आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल पर गांव की पंचायती जमीन पर कब्जा का आरोप तूल पकड़ते मामले में स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने आप सांसद का नाम लिए बिना कहा कि अगर पंचायती जमीन पर कब्जा किया है तो उनके खिलाफ एक्शन जरूर होगा। इतना कहने के बाद उन्होंने तुरंत अपने अल्फाज बदलते हुए कहा कि पंचायती जमीन पर चाहे किसी भी रसूखदार या वह खुद भी क्यों न हो, कब्जा किया है तो आम आदमी पार्टी की सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगी। मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


कपूरथला प्रवास के दौरान निकाय मंत्री से जब राघव चड्ढा के सलाहकार कमेटी के चेयरमैन बनने पर कमेंट जानना चाहा तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि वह न तो राघव चड्ढा के चेयरमैन बनने के हक में हैं और न ही उनके विरोध में हैं। पार्टी हाईकमान ने इस पर निर्णय लिया है। इसलिए इस बारे में वह कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। 

सैनिक स्कूल से डीसी चौक तक रिहायशी एरिया में कामर्शियल निर्माण के सवाल पर मंत्री ने मामला संज्ञान में आते ही डीसी को हिदायत देते हुए कहा कि आज के बाद कोई अवैध निर्माण न होने दें। कानून के अनुसार ही निर्माण होगा। कोविड काल के दौरान आवासीय एरिया में कामर्शियल निर्माण की तत्कालीन सरकार की ओर से दी गई राहत को दोबारा विचारा जाएगा, क्योंकि अगर इसे कैबिनेट में पास किया गया है तो इसे रद्द करना या बदलाव करने का काम भी कैबिनेट में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत ढंग से निगम बनाने व ईओ का प्रावधान न होने का कड़ा संज्ञान लेने पर बोले कि इसे चेक करवाएंगे। करीब एक माह से शहर के गंदगी के ढेर में परिविर्तित होने के सवालों की झड़ी पर निकाय मंत्री ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह इस पर बहाना नहीं बनाएंगे, लोगों ने उन्हें जिताकर भेजा है तो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना भगवंत मान सरकार का पहला ध्येय है। 

आम लोगों को राहत पहुंचाना ही आप सरकार का मुख्य मकसद है। इस पर निकाय मंत्री के गारबेज कलेक्शन के वैकल्पिक प्रबंध करने की बात कहे जाने पर डीसी ने बताया कि 15-20 दिन में कांट्रैक्ट बेस गारबेज कलेक्शन शुरू हो जाएगा। इससे व्यवस्था से शहर पूरी तरह साफ हो जाएगा। इस दौरान मीडिया के सवालों के बारे में डीसी विशेष सारंगल लगातार उन्हें कान में सवाल से संबंधित बताते रहे। 

मंत्री के सामने आप नेता ने हलका इंचार्ज पर साधा निशाना
सोमवार को कपूरथला पुलिस की ओर से आप नेता के घर पर दबिश देकर चार ग्राम हेरोइन व नशे की 160 गोलियां बरामद होने के सवाल पर निकाय मंत्री ने कहा कि हो सकता है कि वह आप का वर्कर है, इससे वह इनकार नहीं करते। इस बीच एक आप वर्कर ने मंत्री के सामने आप हलका इंचार्ज मंजू राणा की मौजूदगी में कहा कि वह तो हलका इंचार्ज के इलेक्शन कैंपेन में भी सक्रिय रहा। जिसकी फोटो हलका इंचार्ज के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें