शहर की जूडो खिलाड़ी नवरूप और इशरूप का चयन कोरिया में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक खेले जानी वाली जूनियर एशियन जूडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी बुधवार को दुबई के लिए चंडीगढ़ से रवाना हो गईं। इससे पहले अमेच्योर जूडो एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के सचिव एनएस ठाकुर ने खिलाड़ियों और इनके कोच विवेक ठाकुर काे बधाई दी।
नवरूप एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह 57 किलो भार वर्ग में खेलती हैं। वहीं, इशरूप एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह 78 किलो भार वर्ग में खेलती हैं। दोनों खिलाड़ी यूटी खेल विभाग के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-34 में जूडो सेंटर में कोच विवेक ठाकुर से ट्रेनिंग लेती हैं।