संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर 36 मे पढ़ाई करने वाली और तलवारबाजी की खिलाड़ी पूर्वाशा ने न्यूजीलैंड में खेली गई जूनियर और कैडेट कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप-2024 में कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। इस जीत पर कोच राजीव व चंडीगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव मुनीष शर्मा ने उन्हें बधाई दी। चैंपियनशिप के मुकाबले 12-19 जुलाई तक न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च में खेले गए।
पदक जीतने के बाद पूर्वाशा ने बताया कि अब उनका अगला टारगेट एशियन गेम्स पर है। इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। इससे पहले खेले गए दो इंटरनेशनल टूर्नामेंट वह पदक नहीं जाती पाई थीं। इसके लिए काफी मेहनत की।
उपलब्धियां
-जूनियर नेशनल में एकल वर्ग में स्वर्ण पदक।
-जूनियर नेशनल टीम इवेंट में कांस्य पदक।
- सऊदी अरब में आयोजित जूनियर और कैडेट फेंसिंग विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।
-एशियन चैंपियनशिप बहरीन में 2024 में हिस्सा लिया।