फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में सिटी की इकलौती टेनिस खिलाड़ी राधिका वासुदेवा का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी की युवा टेनिस स्टार राधिका वासुदेवा का चयन ख्ेालो इंडिया यूथ गेम्स में टेनिस के लिए हुआ है। यह टूर्नामेंट गुवाहटी में 17- 22 जनवरी तक खेला जाना है। राधिका खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-17 आयु वर्ग में ख्ेालेंगी और वह दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। वह पिछले 5 साल से टेनिस खेल रही हैं। वह कईं टूर्नामेंट में जीतने के साथ कई मेडल और ट्रॉफियां भी जीतने में कामयाब रहीं हैं। ख्ेालो इंडिया यूथ गेम्स में टेनिस में चयनित होने वाली सिटी से इकलौती टेनिस खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

ऐसे हुआ चयन-
करनाल में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सीनियर नेशनल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें देश से कई राज्याें से टेनिस खिलाड़ियाें ने मुकाबलों में हिस्सा लिया। राधिका वासुदेवा ने सीनियर नेशनल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और इस आधार पर इस युवा खिलाड़ी का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ।
रोजाना कई घंटे अभ्यास- राधिका वासुदेवा पहले चंडीगढ़ लॅान टेनिस स्टेडियम सेक्टर-10 में टेनिस का अभ्यास करती थीं। इसके बाद अब वह चितकारा स्कूल में कोच मुनीष से ट्रेनिंग ले रहीं हैं। कोच ने कहा कि राधिका एक मेहनती टेनिस खिलाड़ी है और रोजाना सुबह और शाम कई घंटे टेनिस का कड़ा अभ्यास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें