फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिटी ब्यूटीफुल को आज इंदौर में राष्ट्रपति से मिलेगा स्मार्ट सिटी पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 25 अगस्त को स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रतियोगिता (आईएसएसी) 2022 की घोषणा की थी। इसमें चंडीगढ़ विभिन्न श्रेणियों में अव्वल आया था। बुधवार को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में चंडीगढ़ को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार लेने के लिए शहर के मेयर अनूप गुप्ता और आयुक्त आनिंदिता मित्रा इंदौर पहुंच चुके हैं।चंडीगढ़ सर्वश्रेष्ठ यूटी पुरस्कार के साथ पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट के लिए मोबिलिटी, ई-गवर्नेंस श्रेणी में भी अव्वल रहा है। स्वच्छता श्रेणी में कचरा संग्रहण के स्काडा के लिए तीसरा स्थान मिला है। शहर को उसकी रणनीतियों, नवीन विचारों, समाधानों और उसकी परियोजनाओं के माध्यम से प्राप्त प्रमुख प्रभावों की मान्यता के लिए सर्वश्रेष्ठ यूटी पुरस्कार दिया गया। इसमें इंडिया साइकिल्स4चेंज चैलेंज, क्लाइमेट स्मार्ट सिटीज चैलेंज और स्ट्रीट्स4पीपल चैलेंज आदि शामिल हैं। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर अपनी परियोजना के साथ स्वच्छता श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पिंक एमआरएफ और आरआरआर केंद्रों की भी स्थापना की है। बता दें कि आईएसएसी-2022 के लिए 80 योग्य स्मार्ट शहरों से कुल 845 नामांकन प्राप्त हुए थे। इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन 5 चरणों में किया गया। पहले चरण में 845 प्रस्तावों की प्री-स्क्रीनिंग की गई थी। प्रोजेक्ट अवॉर्ड में 35, इनोवेशन अवॉर्ड में 6, नेशनल/जोनल सिटी अवॉर्ड में 13, राज्य/यूटी अवॉर्ड में 5 और पार्टनर अवॉर्ड श्रेणियों में 7 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें