फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में 22 नवंबर को दौड़ेगा सिटी ब्यूटीफुल

विज्ञापन
विज्ञापन
देश-विदेश से अब तक करीब 6400 पंजीकरण, 42, 21, 10 और पांच किलोमीटर की दौड़ में मिलेगा हिस्सा लेने का मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में 22 नवंबर को चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन का आयोजन होगा। यूटी प्रशासन का खेल विभाग खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन कर रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के धावकों के साथ अंतरराष्ट्रीय एथलीट भी हिस्सा लेंगे। मैराथन में 42 किलोमीटर की फुल मैराथन, 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर की दौड़ होगी। बच्चों और नए प्रतिभागियों के लिए पांच किलोमीटर की रन भी रखी गई है। विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

खेल विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक करीब 6400 पंजीकरण हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए अभी चार दिन शेष हैं। आयोजन में कुल 1.06 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी। मैराथन का मार्ग अंतरराष्ट्रीय मैराथन एवं दूरी दौड़ संघ (एआईएमएस) ने मापा है, जिससे धावकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप दौड़ने का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें