फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधर जाओ वरना होगी कार्रवाई, जानिए आपके लिए क्या है ये फरमान

Wed, 29 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
गर्मियों के आते ही अब पानी की किल्लत महसूस की जाने लगी है। पानी के गलत इस्तेमाल पर प्रशासन की कड़ी नजर है, ऐसे में अगर पाइप लगाकर गाड़ी धोते हैं,  तो सुधर जायें। क्योंकि आपके लिए ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। जीरकपुर नगर काउंसिल ने घर के बाहर पाइप लगाकर वाहन धोने वालों को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने पानी से कारें धोना बंद नहीं किया तो प्रशासन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


अप्रैल महीना शुरू होने से पहले काउंसिल ने अपनी कमर कस ली है। बीते दिनों हुई हाउस बैठक के बाद पानी के मिसयूज को लेकर अधिकारियों की एक कमेटी गठन कर दिया है। यह कमेटी जीरकपुर शहर का सर्वे करेगी, उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

पीने वाले पानी से धोएं जाते हैं वाहन 
हाउस की बैठक के दौरान पार्षद प्रवीण शर्मा, मनीषा मलिक और जगदेव ढकोला ने बताया कि अधिकतर लोग वाहन धोने के लिए पीने वाले पानी का प्रयोग करते हैं। दूसरी ओर, जब इसकी शिकायत अधिकारियों को दी जाती है तो वह ध्यान नहीं देते। इसी तरह, शहर के अंदर लोगों ने वाहनों को धोने के लिए सर्विस स्टेशन खोल रखे हैं, जिन्होंने अधिकारियों से मिलीभगत कर पानी का कनेक्शन लगवा लिया।
विज्ञापन


वहीं, सर्विस स्टेशन का मालिक दिन भर पीने वाले पानी से वाहनों को धोकर सरेआम बर्बादी कर रहे हैं। जिनके खिलाफ अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर, पार्षदों द्वारा पानी के मिसयूज को लेकर उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने सख्ती बरतने के लिए कहा है। 

 
विज्ञापन

- फोटो : Demo Pic
पानी के प्रयोग के लिए होंगे ये नियम 
पौधों/बगीचों में पाइप के बजाय बर्तन से पानी दें
पौधों/बगीचों को दिन में एक बार ही शाम पांच बजे दें पानी
सर्विस स्टेशनों के लिए कॉमर्शियल मीटर लगवाना अनिवार्य
पाइप लगाकर घर में वाहन धोने पर पूर्ण रूप से पाबंदी

ये होगी कार्रवाई :
पहली बार उल्लंघना पर एक हजार जुर्माना, दूसरी बार दो हजार और तीसरी बार उल्लंघना पर पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा और पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद लिखित आश्वासन के बाद कनेक्शन जुड़ेगा। 

शहर के अंदर पानी के मिसयूज को लेकर मिल रही शिकायतों के आधार पर अधिकारियों को निर्देश देकर सर्वे करके रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- वरिंदर जैन, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर नगर काउंसिल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें