फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में सीईओ फोरम शुरू हो चुकी है। इसमें दोनों देशों के जाने-माने उद्योगपति हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा कई दूसरी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी यहां हैं।
इस फोरम में दोनों देशों की कंपनियां निवेश और व्यापार बढ़ोतरी पर चर्चा करने के बाद एमओयू भी साइन करेंगी। हरियाणा में निवेश के लिए बड़ी घोषणाएं होंगी। होटल ताज में इस फोरम का आयोजन हरियाणा सरकार और कन्फडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) मिलकर किया है।
समिट का संचालन सीआईआई प्रेसीडेंट सुमित मजूमदार कर रहे हैं। पैनल में फीडबैक इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन विनायक चटर्जी, फ्रांस लोरियल के चेयमैन लुइस मांर्ड, टाटा एडवांस सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ सुकर्ण सिंह, एयरबस ग्रुप इंडिया के प्रेसीडेंट और एमडी पियरे बोसेट, फिक्की प्रेसीडेंट ज्योत्सना सूरी, इंडो फ्रांस सीईओ फोरम ध्रुव एम साहनी और पॉल हर्मले शामिल हैं।
ये उद्योगपति बिजनेस समिट में शामिल नहीं हो पाए
मुकेश अंबानी--------------चेयरमैन एंड एमडी, रिलायंस इंडस्ट्रीज
राजन भारती मित्तल-------वाइस चेयरमैन, भारती एंटरप्राइजेज
ध्रुव सावने----------------चेयरमैन और एमडी त्रिवेणी इंजीनियरिंग
ओंकार कंवर--------------चेयरमैन और एमडी अपोलो टायर्स
हरी भरतिया--------------को-चेयरमेन एंड फाउंडर, जुबिलेंट भरतिया ग्रुप
राजीव लाल--------------राजीव लाल, एमडी और वाइस चेयरमैन, आईडीएफसी
डा. राजीव मोदी---------चेयरमैन एंड एमडी, कैडिला फार्मास्यूटिकल्स
पीएस जयकर------------एमडी एंड सीईओ, बैंक ऑफ बड़ौदा
केसी पुरोहित-------------चेयरमैन एंड एमडी, एनपीसीआईएल
टीवी नरेंद्रन--------------एमडी, टाटा स्टील
बाबा कल्याणी-----------चेयरमैन एंड एमडी, भारत फोर्ग लि.
अतुल सोबती------------बोर्ड डायरेक्टर, भेल
टी सुवर्न राजू-----------चेयरमैन, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि.
चंद्रजीत बनर्जी----------डायरेक्टर जनरल, सीआईआई