फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चश्मा पहनने पर CISF जवान को पांच युवकों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Aug 2023 10:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

जवान ने बताया कि सभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें सेक्टर-71 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोहाली में चश्मा पहनने पर एक सीआईएसएफ जवान को पांच युवकों ने पीटकर जख्मी कर दिया। उसकी शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राउलाल थोउम निवासी मणिपुर हाल निवासी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (मोहाली) ने बताया कि वह सीआईएसएफ में बतौर सिपाही नौकरी करता है। 

विज्ञापन


अभी वह इंटरनेशनल एयरपोर्ट मोहाली में तैनात है। दो अगस्त की शाम वह अपने साथी सिपाही मिंटू चेतिया के साथ कपड़े सिलवाने जगतपुरा आया था। रात को करीब नौ बजे जब वह कपड़े सिलवाकर वापस जा रहे थे तो बीच रास्ते में रुककर एक अहाते से खाने-पीने का सामान लेने लगा। जब वह पैसे देने लगे तो उनके पास दो युवक आए। उनमें से एक ने कहा कि यहां पर वह चश्मा नहीं लगा सकता।

इस बात को लेकर आपस में बहस बाजी हो गई। जब वह कैब बुक करके निकलने लगे तो उक्त आरोपियों के साथ तीन और युवक आए और उन्होंने उनका पीछा किया, आरोपियों के हाथों में डंडे थे।
विज्ञापन


सभी ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-71 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें