फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कस देखने के शौकीन हैं तो आएं प्रदर्शनी ग्राउंड

Fri, 12 Dec 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी के लोगों के लिए वीकेंड परिवार के साथ मूवी के अलावा सर्कस बेहतर विकल्प हो सकता है। सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में शुक्रवार से देश के सबसे पुराने सर्कस में शुमार एशियाड सर्कस शुरू होने जा रहा है। कई सालों बाद शहर में सर्कस का आयोजन होगा।
विज्ञापन


एशियाड सर्कस के मैनेजर सुनील गोयल ने बताया कि लोगों के बीच अभी भी सर्कस का क्रेज है। सर्कस की पुरानी परंपरा को एशियाड ने अभी भी जिंदा रखा है। ट्राइसिटी के लोग सर्कस में परिवार संग हाथी और घोड़ों के बेहतरीन करतब देख सकेंगे। रशियन कलाकारों का एनकोंडा डांस भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

हर रोज होंगे तीन शो
12 दिसंबर से शुरू हो रहे एशियाड सर्कस में हर रोज तीन शो होंगे। पहला शो दोपहर एक बजे से, दूसरा चार और तीसरा शो शाम 7.30 बजे से होगा।  

लड़कियां दिखाएंगी खतरनाक करतब
सर्कस में तीन लड़कियां मोटरसाइकल पर लोहे की रिंग से करतब दिखाएंगी। हाथी लोगों के इशारों पर खास अंकों के कार्ड निकालेंगे। तोते सहित कई पक्षी भी लोगों का मनोरंजन करेंगे। एक शो में जिम्नास्टिक सहित 32 ईवेंट होंगे। साढ़े तीन फीट के बौने मुरगम और उनके दो साथी सर्कस में लोगों को अपनी खास अदाओं से हंसाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें