चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार से 27वें सीआईआई फेयर का आगाज हो रहा है। इस मेले में गोवा, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों से आईं 280 से अधिक प्रदर्शनी शामिल होंगी, जो एक ही छत के नीचे संस्कृति, वाणिज्य और कला का संगम प्रस्तुत करेंगी। 16 हजार वर्ग मीटर में फैला और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चलने वाले फेयर का आयोजन सीआईआई की ओर से किया जा रहा है। इसमें हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, और कृषि से संबंधित नवीनतम प्रौद्योगिकियों और उत्पादों की झलक मिलेगी। भारत के विभिन्न राज्यों से आईं प्रदर्शनी में स्थानीय कला, सांस्कृतिक वस्त्र, और हस्तनिर्मित सामानों के साथ-साथ विभिन्न राज्य के पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध होंगे। यह फेयर 28 अक्तूबर तक चलेगा।