फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इमिग्रेशन कंपनियों की ओर से विदेश भेजने का झांसा देकर 51 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इन कंपनियों के संचालकों सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में रमेश पछाई निवासी वार्ड नंबर-दो पलपा नेपाल व अन्य ने बताया कि कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया में डिवाइन कंपनी का वर्क वीजा पर विदेश भेजने का विज्ञापन देखा था। इसके बाद सेक्टर-17 स्थित ऑफिस में मिलने आए। कंपनी संचालकों ने नेपाल से आए कई लोगों से लगभग 34 लाख नौ हजार रुपये लिए लेकिन वीजा नहीं लगवाया। इसके बाद कंपनी संचालक ऑफिस को ताला लगाकर गायब हो गए। पुलिस ने डिवाइन इमिग्रेशन कंपनी के संचालक जायसवाल व अन्य के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया है।
दूसरे मामले में वी. सेंधिल कुमार निवासी इरुइसेत्तरवारी पल्ली, पनप्पकम चंद्रगिरी मंडल चित्तौड़ (आंध्रप्रदेश) की शिकायत पर अवतार सिंह व अन्य के खिलाफ पुलिस स्टेशन सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज किया गया है। सेक्टर-39 स्थित इमिग्रेशन कंपनी ने वर्क वीजा पर कनाडा भेजने के लिए 3.70 लाख रुपये लिए लेकिन भेजा नहीं। पुलिस ने संचालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में राहुल शर्मा निवासी सेक्टर 40/ए चंडीगढ़ की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक मोहम्मद शारिक ने विदेश भेजने के लिए 32 लाख रुपये ले लिए लेकिन वीजा नहीं लगवाया। पहले तो आरोपी ने शिकायतकर्ता पक्ष को कुछ पैसे वापस कर दिए लेकिन 12.50 लाख रुपये वापस नहीं किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें