फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीआईआई चंडीगढ़ मेला 2025 का उद्घाटन, बंगाल के कपड़े तो राजस्थानी अचार बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


चंडीगढ़। सीआईआई चंडीगढ़ मेला-2025 के 28वें संस्करण का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने परेड ग्राउंड, सेक्टर-17 में इसका उद्घाटन किया। इस वर्ष मेले की थीम स्थायित्व रखी गई है, जिसके तहत प्लास्टिक-फ्री सिटी’ और मेक चंडीगढ़ हॉन्क-फ्री जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐसे मेले अन्य शहरों में भी आयोजित होने चाहिए। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और क्षेत्रीय उद्यमिता व नवाचार की प्रशंसा की। इस अवसर पर सेबी ने ट्राइसिटी में जल्द कार्यालय खोलने की इच्छा व्यक्त की।
विज्ञापन

इस दौरान सेबी के स्टॉल पर निवेशकों को स्मार्ट निवेश और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। सेबी अधिकारियों ने बताया कि निवेशकों की सुरक्षा के लिए नया टूल लॉन्च किया गया है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने जागरूकता प्रयासों की सराहना की और अन्य शहरों में भी ऐसे आयोजन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन



पहले ही दिन उमड़ी भीड़


फेयर के पहले ही दिन काफी भीड़ उमड़ी। इसमें पंजाब, बंगाल जैसे राज्यों के स्टॉल लगाए गए। बंगाली कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की काफी ज्यादा भीड़ लगी रही। उसके अलावा राजस्थान और गुजरात के अचार लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके अलावा बंगाल के कपड़ों की दुकानों पर काफी ज्यादा भीड़ रही। दोपहर 1 बजे के बाद यहां लगातार भीड़ बढ़ती गई। कार्यक्रम में आए लोगों ने बताया कि दिवाली से पहले यह फेयर हर बार लगता है और लोग इसका इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें