शुक्रवार रात 8 से 11 बजे तक चलाई मुहिम में पुलिस ने कुल 44 ऐसे लोगों को पकड़ा जो कि सार्वजनिक स्थल पर शराब पी रहे थे। इसके साथ ही 56 लोगों को स्मोकिंग करते हुए पकड़ा गया और उनके चालान काटे गए। शहर में पहली बार तीन घंटे में ड्रिंकिंग और स्मोकिंग के इतने चालान काटे गए। यह आईजी और एसएसपी के आदेश पर किया गया है। मालूम हो कि चंडीगढ़ को नो स्मोकिंग सिटी घोषित किया जा चुका है।
शनिवार दोपहर को भी पुलिस ने 6 लोगों को पब्लिक प्लेस पर शराब पीते हुए पकड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर खुले में सिगरेट बेचने वालों को भी खदेड़ना शुरू कर दिया है।
200 रुपये का चालान:
सिगरेट पीने पर 200 रुपये का चालान है। वहीं सार्वजनिक स्थल पर एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज किया जाता है। इसमें पुलिस थाने से ही जमानत देती है। यदि कोई जमानत न दे तो उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाता है।