इंस्पेक्टर जगबीर सिंह को पंचकूला से यमुनानगर, विकास को पंचकूला, सुरेंद्र कुमार को यमुनानगर से करनाल, करनाल में तैनात सुरेंद्र कुमार को रोहतक, जसविंदर सिंह को इंस्पेक्टर लगाया है।
रोशनलाल को चंडीगढ़ का अतिरिक्त चार्ज, भिवानी में तैनात आजाद सिंह को झज्जर का अतिरिक्त प्रभार, प्रदीप कुमार को नारनौल से दादरी, विश्वजीत को नूंह से नारनौल, मान सिंह को हिसार से नूंह, जुगल किशोर को फतेहाबाद से हिसार और उमेद सिंह को हिसार से फतेहाबाद लगाया है।
एडीजीपी ला एंड आर्डर के पास पहुंचेगी शिकायतें
गृह मंत्री के पास आने वाली सभी शिकायतें अब एडीजीपी ला एंड आर्डर नवदीप सिंह विर्क के पास पहुंचेगी। विज के निवास और कार्यालय में आने वाली शिकायतों को रजिस्टर कर विर्क के पास भेजा जाएगा। आने वाले 15 दिनों में सभी शिकायतों का रिव्यू होगा जिसके आधार पर शिकायतों का निस्तारण तय होगा।
सीएम फ्लाइंग की तर्ज पर बन सकती है स्क्वायड
गृह मंत्रालय में सीएम फ्लाइंग की तर्ज पर एक फ्लाइंग स्क्वायड बनाने पर विचार चल रहा है। इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन यह विचार किया जा रहा है कि एक आईपीएस अधिकारी की तैनाती में कुछ डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जाएं। जो गृह मंत्री के पास आने वाले शिकायतों पर छापेमारी कर सकें।