फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: नाजायज हथियारों के साथ दो गैंगस्टर गिरफ्तार, पैसों की खातिर लोगों को करते थे टारगेट, कार भी बरामद

Tue, 06 Feb 2024 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

पकड़े गए आरोपी नवजोत ने अपना गैंग बनाया हुआ है जिसमें 7-8 लोग शामिल हैं। नवजोत सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में सात केस दर्ज हैं जबकि करण के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई झगड़ा व लूटपाट के तीन केस दर्ज हैं।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए स्टाफ फगवाड़ा की पुलिस ने नाजायज हथियारों सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ फगवाड़ा के इंस्पेक्टर बिसमिन सिंह के नेतृत्व में लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गैंगस्टरों नवजोत सिंह उर्फ मनी बाबा और करण दोनों निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


नवजोत के कब्जे से 32 बोर का पिस्टल व 20 कारतूस और करण के कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर व स्विफ्ट कार बरामद की गई है। 

एसएसपी ने बताया कि नवजोत ने अपना गैंग बनाया हुआ है जिसमें 7-8 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह आरोपी पैसे के लिए लोगों को टारगेट करते हैं व कई जगह इन्होंने हवाई फायर भी किए हैं। उन्होंने बताया कि नवजोत सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई झगड़े व लूटपाट के 7 केस दर्ज हैं जबकि करण के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में लड़ाई झगड़ा व लूटपाट के तीन केस दर्ज हैं। 

उन्होंने बताया कि यह लोग यूपी से नाजायज असला लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पत्रकारवार्ता में  एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी जसप्रीत सिंह, सीआईए इंचार्ज बिसमिन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें