फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगा गुलदाउदी शो, 24.22 लाख होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को वित्त व अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की 348वीं बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता मेयर कुलदीप कुमार करेंगे। बैठक में पार्षदों के साथ निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक से एक दिन पहले वीरवार को पार्षदों को एजेंडा भेजा गया। निगम ने तय किया है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में गुलदाउदी शो होगा जिस पर 24.22 लाख का अनुमानित खर्च आएगा। बैठक में इस लागत को मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा भी अन्य दो एजेंडों पर चर्चा होगी। हर साल सेक्टर-33 के टेरेस गार्डन में गुलदाउदी शो का आयोजन किया जाता है। पिछली बार 8 से 10 दिसंबर के बीच आयोजन हुआ था, जिसका उद्घाटन पंजाब के पूर्व राज्यपाल व पूर्व प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने किया था। इस बार 37वां शो होना है। निगम की तरफ से प्रस्तावित किया गया है कि शो का आयोजन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में किया जाएगा। इसमें फूलों के बीच कई तरह की प्रतियोगिता और विजेताओं को इनाम भी दिए जाते हैं। पिछली बार गुलदाउदी शो के आयोजन पर 19.72 लाख रुपये का खर्च आया था। इस बार अनुमान लगाया गया है कि 24.22 हजार रुपये खर्च होंगे। इसमें करीब चार लाख रुपये निमंत्रण पत्र, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी व अन्य पर खर्च किए जाएंगे। टेंट-कैटरिंग सर्विस व अन्य पर पर करीब 16 लाख, इलेक्ट्रिकल वर्क्स पर करीब एक लाख, कैश प्राइज और मोमेंटो पर करीब 1.61 लाख और अन्य खर्चों के लिए डेढ़ लाख रुपये रखे गए हैं। शुक्रवार को होने वाली बैठक में इस पर चर्चा होगी और माना जा रहा है कि कमेटी द्वारा इसे मंजूरी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें