फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार मीटर वॉक रन को अमित ने 2:12:54 सेकेंड में पूरा कर जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

स्टेट अंडर-23, सीनियर एंड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आखिरी दिन शानदार मुकाबले खेले गए। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-7 में पुरुष वर्ग के सीनियर 20 हजार मीटर वॉक रन को अमित ने 2:12:54 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वहीं, अकाश ने 2:16:10 सेकेंड में पूरा कर रजत व उमेश ने कांस्य पदक जीता। इसी आयु वर्ग के 100 मीटर दौड़ को हिमांशु ने 10.52 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक, आशीष ने रजत और गुरमीत ने कांस्य पदक जीता। पांच हजार मीटर दौड़ को अमर कोहली ने 19:08:33 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक, जबकि 90 से अधिक आयु वर्ग में कृपाल सिंह ने 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

मास्टर एथलीट के 35 से अधिक आयु वर्ग की लंबी कूद मुकाबले में वीरेंद्र ठाकुर ने स्वर्ण पदक, प्रदीप कुमार ने रजत व विकास ने कांस्य पदक जीता। मास्टर पुरुष 45 से अधिक आयु वर्ग की लंबी कूद में हरदीप सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मास्टर पुरुष 40 से अधिक आयु वर्ग की लंबी कूद में संतोष कुमार गुप्ता ने स्वर्ण, गुरमीत सिंह ने रजत और संदीप यादव ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-23 की 10 हजार मीटर दौड़ में सूरज ने जीता स्वर्ण :
लड़कों के अंडर-23 आयु वर्ग की 10 हजार मीटर दौड़ को सूरज ने 37:2 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक, संदीप ने रजत व राहुल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ को राजा बाबू ने 21.81 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक व विश्व प्रताप सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। चैंपियनशिप के समापन समारोह में चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लकी व एनएसएस शिक्षा विभाग के एसएल ऑफिसर डाॅ. नेमी चंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें