मंडी एसोसिएशन ने उसके साथ आए लोगों से पूछा तो उन्होंने संबंधित चौकीदार द्वारा इन कट्टों को चोरी करने के बात स्वीकार की और इसके बदले नकदी व 11 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर चौकीदार से दिलवाने की बात पर सहमति बनी। इस पर मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने चौकीदार, चाय वाले व चोरी के गेहूं खरीदने वाले दुकानदार 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भरवाया।
अनाज मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने सिक्योरिटी एजेंसी की मार्फत मंडी के तीनों गेटों पर अलग-अलग चौकीदार लगाए थे। अनाज मंडी के गेट नंबर दो के चौकीदार ने अपने रिश्तेदारों के सामने गेहूं से भरे 42 कट्टे चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसे मंडी की दोनों एसोसिएशनों ने गांव वासियों के अनुरोध पर 42 कट्टे गेहूं की कीमत व 11 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर भरवाकर छोड़ दिया।
इसके अलावा चाय वाले व चोरी का गेहूं खरीदने वाले दुकानदार पर भी 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कृष्ण गर्ग, प्रधान दी न्यू फूडग्रेन डीलर्स वेल्फेयर एसोसिएशन, जींद
नई अनाज मंडी की दुकान से 42 कट्टे गेहूं के चोरी हुए थे। गेहूं चोरी करने की बात मंडी के चौकीदार ने कबूल ली है, जिसके बाद दोनों पक्षों के मध्य समझौता हो गया। -रामफल ढांडा, प्रधान, आढ़ती वेल्फेयर एसोसिएशन, जींद
मामले की नहीं जानकारी
शहर की नई अनाज मंडी से गेहूं की 42 बोरियां चोरी होने के मामले में मंडी सचिव पवन चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंडी में चोरी हुई है या नहीं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई मामला था तो वह मंडी एसोसिएशन का था। उन्होंने मामले को निपटाया है।