फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चित्रा डाबड़ा बनीं प्रधान महासचिव, शारदा सिहाग सिरसा की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जजपा ने 22 महिला जिला अध्यक्ष समेत 31 पदाधिकारी नियुक्त किए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 31 महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने यह सूची जारी की। जिसमें महिला प्रकोष्ठ में नौ वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों और 22 महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जजपा ने महिला प्रकोष्ठ में ओम धारा, कैलाश रानी, बिमला चौधरी और सरोज लूथरा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं महिला सेल में चित्रा डाबड़ा को प्रदेश प्रधान महासचिव, सरोज डूडी को प्रदेश संगठन सचिव, बबिता दहिया को प्रदेश प्रवक्ता, विभा पांडेय को प्रदेश प्रचार सचिव और राजवंती जून को प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। जिलों में अंबाला में सरबजीत कौर, भिवानी में अलका आर्य, दादरी में लक्ष्मी बलोदा, फरीदाबाद में हरमीत कौर, फतेहाबाद में सविता चोयल, गुरुग्राम में हेमलता, हिसार में राधिका गोदारा, झज्जर में शीला गोदारा, जींद में शीला चहल, कैथल में सुनीता कोटडा, करनाल में मधु रानी, कुरुक्षेत्र में सीता देवी को, महेंद्रगढ़ में सुविधा शास्त्री, नूंह में डॉ. नफिशा, पलवल में ललिता सुहाग, पानीपत में गीता पलडी, पंचकूला में रजनी धीमान, रेवाड़ी में कमलेश डाबला, रोहतक में प्रेमलता, सिरसा में शारदा सिहाग, सोनीपत में रजनी मलिक और यमुनानगर में बलविंदर कौर को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, विधायक नैना चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी से विचार-विमर्श कर यह सूची जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें