फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक, अब ऐसे भी हो रही है लिंग जांच

Thu, 13 Feb 2014 03:44 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चल रहे अवैध गर्भपात और लिंग जांच के मामलों में अब ड्रैगन की तकनीक अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गई है।
विज्ञापन


राज्य में जो मशीनें पकड़ी जा रही हैं वे चाइनीज हैं और अवैध तौर पर देश में आ रही हैं। दिल्ली में भागीरथ पैलेस में इन मशीनों की डिलीवरी हो रही है।

चाइनीज मशीनों का यह गोरखधंधा राज्य में फैल रहा है। भिवानी में एक मशीन पकड़ने के बाद बुधवार देर शाम को पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक और मशीन कैथल के किठाना गांव से बरामद की है।

यह मशीन भी दिल्ली के हितेष भाटिया नाम के व्यक्ति ने यहां सप्लाई की थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह माना है कि अवैध तौर पर यह मशीनें चाइना से लाकर देश में बेची जा रही हैं। हरियाणा में मशीनों की डिलीवरी दिल्ली से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले मेंएक लाख नब्बे हजार रुपये का बिल भी स्वास्थ्य विभाग को मिला है। हरियाणा सरकार ने इस तरह की मशीन पहली बार देखी है।

भूना सीएचसी में तैनात एक  एएनएम की भूमिका भी इस मामले में बताई जा रही है। विभाग के मुताबिक चाइना में यह मशीन सस्ते दाम पर उपलब्ध है, लेकिन हरियाणा में इसे लाखों में बेचा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक राज्य में इस मशीन की बिक्री अवैध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें