फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पपेट शो देख बच्चे हुए रोमांचित, अठखेलियों पर बजाईं तालियां

विज्ञापन
पपेट शो करते कलाकार।
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति विभाग और टैगोर थिएटर सोसाइटी की ओर से चार दिवसीय इंटरनेशनल पपेट फेस्टिवल शो का आगाज हुआ। पहले दिन इटली के कलाकारों ने पपेट शो किया। इसका शुभारंभ सोमवार के समय किया गया। इसमें छह स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। सुबह और शाम दोनों समय का शो हाउसफुल रहा। सुबह इसका उद्घाटन गृह एवं संस्कृति सचिव मनदीप बराड़ ने किया। मौके पर संस्कृति निदेशक सौरभ अरोड़ा और टैगोर थिएटर के निर्देशक अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पपेट शो को देखने के लिए लोग पांच बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इटली के दो कलाकारों ने शो किया। इसमें एक भोंदू कुत्ता और एक शरारती लड़की की कहानी को दिखाया गया। 40 मिनट के शो में बच्चों ने खूब मस्ती की। शो के दौरान शोर और तालियां बजती रहीं। इसमें दिखाया कि दिल से दिल मिले तो ठीक है। भोंदू कुत्ता जो सोना पसंद करता है। लड़की बहुत शरारती है। उसे छींक आती है। नजला हो गया है। वह अपना नाक खुजलाती है, जो हम बच्चों को मना करते हैं वही करती है। डॉगी उस शरारती बच्ची का दोस्त बन जाता है। डॉगी को कैंडी बहुत पसंद है। कोई भी काम करवाने के लिए उसे कैंडी दिखाया जाता है और वह मान जाता है। इस दौरान यह दिखाया गया कि डॉगी और लड़की डांस भी करते हैं।
डॉगी और लड़की के डांस ने रिझाया :
शो में इटली के कलाकार, जिसमें निवेस वालसेची और गियानकार्लो कैस्टी ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह स्ट्रिंग कठपुतली की खूबी रही कि डॉगी और लड़की की आखों की पलकें झपकना, हाथ पैर और पूंछ का हिलना लोगों और बच्चों को बांधे रखा। दोनों ने डांस भी किया। शाम की शो में मुख्य सचिव की पत्नी भी पहुंचीं। उन्होंने ने भी शो का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें