स्कूल की ट्रेन चली, मम्मी की ट्रेन चली, पापा की ट्रेन चली... मेरी ट्रेन कहां है, पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
मौका था चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल का। सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-32 के बच्चों ने ‘मेरी ट्रेन कहां है’ नाटक का मंचन किया।
इसका निर्देशन विनोद कुमार ने किया। विनोद कुमार ने बताया कि आज कल लोग बच्चों को अपनी सोच के अनुसार परिवर्तित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन बच्चों की सोच को आगे बढ़ाने के बारे में बहुत कम लोग सोचते हैं।
इसी जगह दो और स्कूलों के बच्चों ने नाटक का मंचन किया। सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कू ल, सेक्टर-8 के बच्चों ने ‘पॉली राजा’ का मंचन किया। इसका निर्देशन चक्रे श कुमार ने किया।
सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करसान, रामदरबार के बच्चों ने 2 नाटकों का मंचन किया। ‘झूठ बोले काला कौआ काटे’ और ‘पर्यावरण’ का। इसका निर्देशन चेयनीस गिल ने किया।
चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने डिपार्टमेंट ऑफ एजूकेशन और डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल ने मिलकर सेक्टर-17 के प्लाजा में चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया। यह आयोजन 24 जनवरी तक जारी रहेगा।