पंजाब के जिले मोहाली के कुराली में गांधी परिवार के सुपुत्र और बीजेपी नेता वरुण गांधी मंगलवार को अचानक पहुंचे।
भारी सुरक्षा में यहां पहुंचे वरुण गांधी ने शहर के एक प्रसिद्ध ज्योतिषी के साथ लगभग एक घंटा विचार विमर्श किया।
सूत्र बताते हैं कि शहर में गुप्त रूप से पहुंचे वरुण गांधी ने ज्योतिषी के साथ अपने राजनीतिक जीवन तथा भविष्य के अतिरिक्त कुछ अन्य मुद्दों को लेकर बातचीत की।
वरूण गांधी के इस दौरे को बिल्कुल गुप्त रख गया। यहां तक कि वरुण गांधी ने इस अवसर पर पत्रकारों से भी परहेज ही किया।
ज्योतिषी के साथ मुलाकात करने के तुरंत बाद वरुण गांधी बड़ी तेजी से अपनी लाल बत्ती वाली गाड़ी में सवार होकर रवाना हो गए। इस अवसर पर उनके साथ सुरक्षा मुलाजिमों के अतिरिक्त कोई भी नहीं था।