शिक्षामंत्री ने सोशल मीडिया पर खुद फोटो डालकर दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर सर्दियों की वर्दी तैयार करवाई गई है। शनिवार को विद्यार्थी पहली बार स्कूल में नई वर्दी पहनकर पहुंचे। शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों को वर्दी फ्री में मुहैया कराई गई है। यह वर्दी निफ्ट बेंगलुरु की ओर से तैयार की गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने खुद बच्चों की ड्रेस वाली फोटो सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पंजाब में शिक्षा क्रांति चल रही है, इसके तहत सब कुछ किया जा रह है। याद रहे कि पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए हैं, जहां विद्यार्थियों को अति आधुनिक तरीके से निजी स्कूलों की तर्ज पर मुफ्त में पढ़ाई करवाई जा रही है। इसके पीछे कोशिश यही है कि सरकारी स्कूलों से अच्छे बिजनेसमैन, एंटरप्रेन्योर, एडवोकेट और अधिकारी निकले। साथ ही पंजाब से ब्रेन ड्रेन का मामला पूरी तरह रुक जाए। याद रहे कि जब से राज्य में नई सरकार आई है, तब से शिक्षा के क्षेत्र में कई कदम उठाए गए हैं।