फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा न होने का ताना देते थे, फंदे से लटकी

Thu, 21 Aug 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के बाद बच्चा न होने के कारण ससुराल वालों के तानों से परेशान अमरपुरा इलाके की रिंकी (28) ने वीरवार की सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन



जब उसका पति जागा, तब मामले का पता चला। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिंकी के परिजनों को सूचित किया। रिंकी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सूचना मिलने के बाद उसके चाचा-चाची और भाई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रिंकी के परिजनों की शिकायत पर उसके पति विक्की, ससुर जय पाल, सास विमला, देवर गोल्डी, जेठ कालू और देवरानी-जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।



थाना डिवीजन दो में तैनात राजिंदर प्रसाद ने कहा कि रिंकी की शादी 2003 में विक्की के साथ हुई थी। शादी के बाद रिंकी के घर कोई बच्चा नहीं हुआ, जिस वजह से वह परेशान थी। उसके ससुराल वाले अक्सर उसे बच्चा न होने की वजह से ताने देते थे। उसने इस बारे में अपने परिजनों को कई बार बताया था, लेकिन बात होने पर आरोपी कुछ न कहने का वादा कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजिंदर प्रसाद ने कहा कि आरोपी गोल्डी उस पर गलत नजर भी रखता था। रिंकी ने इस बारे में अपनी बहन को बताया था। पिछले कुछ दिनों से आरोपी रिंकी को बच्चा न होने की वजह से काफी परेशान कर रहे थे। वीरवार सुबह करीब तीन बजे उसका पति सो रहा था तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चार बजे के करीब उसका पति विक्की बाथरुम जाने के लिए जागा तो रिंकी का शव लटकता देखा। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। राजिंदर प्रसाद ने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिया है। सभी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें