फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Wed, 25 Feb 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारूहेड़ा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के गांव बुडाना में बुधवार सायं ननिहाल में आए करीब डेढ़ साल के एक मासूम की मौत पानी के टैंक में डूबने से हो गई। बच्चा पानी में कैसे गिरा, इस बात को लेकर ग्रामीण और पुलिस कयास लगा रहे हैं। इस बीच हादसे को लेकर घर में मातम छा गया है।
विज्ञापन


थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया साधूराम की भतीजी की बुधवार को शादी थी। शादी में साधूराम की बेटी रजो देवी अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ आई हुई थी। सायं करीब पांच बजे अचानक बच्चा लापता हो गया। जब वह आसपास नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अचानक शादी में बच्चे के गायब होने की सूचना से गांव में भी हड़कंप मच गया। इसी बीच बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई।

ग्रामीण और पुलिस ने भी गांव में बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया। देर सायं करीब 6:30 बजे घर में पानी के स्टोरेज के लिए बनाई गई टंकी में जब पुलिस ने झांककर देखा तो बच्चा उसमें पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने बच्चे को पानी की टंकी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुसिल ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया। जहां, परिजन बारात की तैयारी में जुटे हुए थे, वहीं अचानक हुई बच्चे की मौत से घर में मातम छा गया।
विज्ञापन


थोड़ा सा खुला था टैंक का ढक्कन
पानी के टैंक का ढक्कन थोड़ा सा ही खुला था। पुलिस ने मामले को कई पहलू से देख रही है। किसी ने रंजिशन बच्चे को पानी के टैंक में तो नहीं डाल दिया। जिस हिसाब से टैंक का ढक्कन खुला है, उसमें बच्चे के गिरने की आशंका कम है।

कर्मबीर, थाना प्रभारी, धारूहेड़ा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बच्चा पानी में कैसे गिरा, इसके बारे में जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें