फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: दूसरी मंजिल से गिरा बच्चा बिजली की तारों में अटका, लोगों ने डंडे से हटाया तो गिरा नीचे, Video

Thu, 24 Apr 2025 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा

सार

बच्चा अपनी मां के साथ विकास नगर में आया था। दूसरी मंजिल पर खेलते समय वह अचानक नीचे गिर गया और तारों में अटक गया।
विज्ञापन
तारों पर फंसा बच्चा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के विकास नगर मौली जागरॉ में वीरवार सुबह एक 11 साल का बच्चा सूर्य दूसरी मंजिल पर खेलते खेलते छत से गिर गया।  छत से गिरकर सौरव गली से गुजर रही बिजली की लो टेंशन तारों में जाकर फंस गया। स्थानीय लोगों ने लकड़ी का डंडा मार कर उसे तारों से छुड़वाया लेकिन वहां से छूट कर बच्चा नीचे जमीन पर गिर गया। जिसको तुरंत सेक्टर 6 पंचकूला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बच्चे को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बच्चा विकास नगर के मकान नंबर 1886 में अपनी मां संगीता के साथ आया हुआ था। उसकी मां संगीता यही रहने वाले नूतन कुमार के पास समोसे, नूडल्स और मोमोज आदि बनाने का काम करती है। बच्चा भी उसके साथ ही वीरवार को घर से आ गया था और वह खेलते खेलते कब नीचे पर गिर गया, किसी को पता ही नहीं चला। जब लोगों ने बच्चे को बिजली की तारों में लटके देखा तो शोर मचाया। इसके बाद किसी तरह नूतन कुमार और अन्य लोगों ने डंडा मार कर उसे तारों के जंजाल से छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें