फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छत पर खेलते नीचे गिरे, बच्चे की मौत, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45 बुड़ैल में बुधवार शाम लगभग 7.30 बजे घर की छत पर खेल रहा सात वर्षीय बच्चा और 25 वर्षीय युवक अचानक नीचे आ गिरे। छत से नीचे गिरे बच्चे की मौत हो गई, जबकि युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चे संजीत के सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की गई है। बच्चे का परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसके पिता किसान मंडी में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बुड़ैल निवासी युवक कृष्ण ही हालत गंभीर बनी है। उसे सेक्टर-32 जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। युवक कुछ दिनों से बीमार था, उसका इलाज भी चल रहा था। बच्चे की मौत बुधवार-वीरवार की मध्यरात्रि 3.30 बजे हुई। बच्चे का परिवार बुड़ैल में किराए पर रहता है। सेक्टर-34 थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें