फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में शुरू हुआ भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंदों तक इनका लाभ पहुंचाने के लिए हरियाणा में भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लौच से यात्रा का शुभारंभ किया। इसके लिए प्रदेशभर में 72 एलईडी वैन तैनात की गई हैं। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गुरुग्राम के गांव अलीपुर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के गांव बुंगा टिब्बी, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला के गांव खतौली, स्कूल शिक्षा, वन, पर्यावरण मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी के गांव देवधर, बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सिरसा के गांव बडागुढा, कृषि मंत्री जेपी दलाल ने भिवानी के गांव बड़वा, सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बनवारी लाल रेवाड़ी के गांव खेड़ा मुरार में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओपी यादव ने नारनौल के गांव मंढाणा, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कैथल के गांव खनौदा, मुद्रण एवं लेखन राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कुरुक्षेत्र के गांव थाना से यात्रा का शुभारंभ किया। इसके अलावा रोहतक में सांसद डा. अरविंद शर्मा, चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, सिरसा में सांसद सुनीता दुग्गल ने यात्रा आरंभ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें