सेक्टर-16 हास्पिटल में एक बच्चे की मौत पर हंगामा हो गया। दस वर्षीय बच्चे को काफी तेज बुखार था। इसका इलाज हास्पिटल में ही चल रहा था। शनिवार को उसकी मौत हो गई थी।
बच्चे के परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मनीमाजरा निवासी परिजनों की शिकायत पर हास्पिटल की ओर से पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में कुछ नहीं मिला, लेकिन विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है।
सेक्टर 16 के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के मुताबिक परिजनों ने शिकायत वापस ले ली थी, लेकिन तब तक पोस्टमार्टम की टीम गठित की जा चुकी थी।