फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को रास्ते से हटाने के बाद आई बच्चों की याद, जानिए अब क्या है सीरत की मांग

Wed, 29 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
नहीं मिल पाई सीरत को बच्चों की कस्टडी
विज्ञापन
ब्यॉवफ्रेंड के साथ रिश्ते के बीच पति के आ जाने पर जिस महिला ने अपने पति को ही रास्ते से हटा दिया। अब उसे अपने बच्चों का मोह सताने लगा है। बच्चों के सिर से पिता का हाथ छीन लेने वाली सीरत अब बच्चों की कस्टडी मांग रही है।  
विज्ञापन


पिछली सुनवाई पर जज की फटकार लगने के बाद एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की आरोपी सीरत को मटौर थाने की पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इस दौरान सीरत की तरफ से पेश हुए वकील ने उसके बच्चों की कस्टडी लेने के लिए अर्जी लगाई। इस पर जज ने कहा कि उन्हें बच्चों की कस्टडी लेने के लिए उचित कोर्ट  (फैमिली कोर्ट) में याचिका दायर करनी होगी। 

इस पर वकील ने कहा कि उन्होंने पिछली सुनवाई पर अर्जी लगाने को कहा था। इसके अलावा उन्होंने जज से कहा कि सीरत के बच्चे दादा के पास सुरक्षित नहीं हैं। उसके दो बच्चे हैं जिनमें दस साल का बेटा गुरनिवास और पांच साल की बेटी हुमायरा शामिल है। सीरत के ससुर जसपाल सिंह ढिल्लों, देवर दर्शन ढिल्लों और उनके एडवोकेट भी अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन


सोमवार को सुनवाई के दौरान सीरत कुछ बदली हुई नजर आई। अदालत में पेश करने से पहले मटौर थाने की पुलिस ने फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में सीरत का मेडिकल करवाया। इसके बाद उसे अदालत ले जाया गया।
 
विज्ञापन

सीरत बार-बार बदल रही है बयान

दस अप्रैल तक भेजा न्यायिक हिरासत में, पुलिस जांच हुई तेज
अदालत में जज ने मटौर थाने की पुलिस से पूछा कि केस की क्या प्रोग्रेस है। इस पर मटौर थाने की पुलिस ने कहा कि आरोपी सीरत बार-बार अपने बयान बदल रही है। हालांकि उनकी तरफ से जांच चल रही है। माउजर व खोल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज समेत उनके पास कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं। जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें छापामारी कर रही हैं।

पुलिस ने मांगा रिमांड, जज ने भेजा जेल
मटौर थाने की पुलिस ने सीरत के रिमांड की मांग की। इस पर जज ने कहा कि नौ दिन तो पहले ही हो चुके हैं। ऐसे में उन्होंने सीरत को सीधे जेल भेज दिया। अब अगली सुनवाई दस अप्रैल को होगी।

गलत लिख रहे हैं, जल्द भेजूंगी नोटिस
पुलिस वाले जब सीरत को अदालत में पेश कर जेल ले जा रहे थे। इस दौरान सीरत ने मीडिया वालों से बात करने की कोशिश की। उसने कहा कि मीडिया वाले काफी कुछ गलत लिख रहे हैं। जल्द ही वह उन्हें नोटिस भेजेगी।

यह है मामला
19 मार्च 2017 को बिजनेसमैन एकम सिंह ढिल्लों का शव फेज-3बी1 स्थित घर के बाहर खड़ी बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर अटैची में बंद मिला था। शव से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव बरामद किया था, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। पुलिस को इस संबंध मे एक ऑटो वाले ने सूचित किया था। जिसके बाद पुलिस ने एकम की पत्नी सीरत, सास जसविंदर कौर, साला विनय प्रताप व जगत नाम के व्यक्ति पर हत्या व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

हत्या के बाद पुलिस ने सीरत को गिरफ्तार कर लिया था, अन्य आरोपी अभी फरार हैं। एकम के पिता एवं भाई ने इस मामले में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी। जिसके बाद एसएसपी कुलदीप सिंह चहल की अगुवाई में एक एसआईटी गठित की थी। जो मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें